बिहार के पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का कसूर यह था कि उसने अपराधियों को मुफ्त में मछली देने से इनकार कर दिया था। दरअसल, मरांची के कसहा दियारा में मछली देने से इनकार करने पर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

मृतक भी आपराधिक चरित्र का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सिमरिया घाट निवासी श्रवण निषाद अपने पांच-छह साथियों के साथ दियारा के शिवनगर में मछली पकड़ रहे थे। उसी समय पुराना कसहा दियारा के कुछ निवासी वहां पहुंचे और मछली की मांग करने लगे।जब श्रवण ने मुफ्त में मछली देने से इनकार कर दिया तो विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर श्रवण को अपराधियों ने गोली मार दी , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मरांची थाना प्रभारी साकेत कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतक भी आपराधिक चरित्र का था और कई गंभीर मामलों का आरोपी हैl इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं सूत्रों की माने तो उन दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *