‘ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ शुरुआत थी’: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का बड़ा बयान

नई दिल्ली/जयपुर: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह सैन्य अभियान केवल शुरुआत था और भारत की रणनीतिक दिशा में एक अहम मोड़ साबित हुआ है।

ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा नीति और आतंकवाद के खिलाफ दृष्टिकोण में बदलाव का संकेत है।

घई ने स्पष्ट किया कि भारत ने इस ऑपरेशन के जरिए यह संदेश दिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई सीमित दायरे तक नहीं रहेगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर सीमा पार भी निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना ने सटीक और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की, जिससे अपने उद्देश्यों को हासिल किया गया और स्थिति को अनावश्यक रूप से लंबा नहीं खींचा गया।

गौरतलब है कि यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए व्यापक सैन्य कार्रवाई की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *