जबलपुर में दर्दनाक नाव हादसा: 4 की मौत, 15-18 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

जबलपुर/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को एक बड़ा नाव हादसा हो गया, जहां बरगी नदी में एक क्रूज नाव अचानक पलट गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से 18 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। अचानक आए तेज तूफान और खराब मौसम के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। अब तक 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस, गोताखोर और आपदा राहत टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण अचानक मौसम का बदलना और तेज हवाएं बताई जा रही हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *