🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, आज़ादी के बाद सबसे बड़ा वोट प्रतिशत दर्ज

देश में लोकतंत्र का उत्सव इस बार ऐतिहासिक बन गया है। तमिलनाडु में 84.69% और पश्चिम बंगाल (पहला चरण) में 91.78% मतदान दर्ज किया गया, जो आज़ादी के बाद अब तक का सबसे अधिक मतदान है।

इससे पहले तमिलनाडु में सबसे अधिक मतदान 2011 में 78.29% और पश्चिम बंगाल में 2011 में 84.72% रहा था।

खास बात यह रही कि दोनों राज्यों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह आंकड़े देश में बढ़ती जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की मजबूत तस्वीर पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *