राज्यसभा में सरकार का दावा: E20 पेट्रोल से इंजन को कोई नुकसान नहीं

नई दिल्ली, संवाददाता :
सरकार ने राज्यसभा में स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित ईंधन) के उपयोग से वाहनों के इंजन को किसी प्रकार का नुकसान होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। यह जानकारी पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा व्यापक परीक्षण और फील्ड ट्रायल के आधार पर दी गई।

सरकार की ओर से बताया गया कि E20 कार्यक्रम को लागू करने से पहले वैज्ञानिक अध्ययन और वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण किए गए थे। इन अध्ययनों में पाया गया कि इस ईंधन के उपयोग से इंजन की कार्यक्षमता या टिकाऊपन पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ता।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी संसद में कहा कि देशभर में E20 पेट्रोल के उपयोग के बावजूद इंजन खराब होने या बड़े स्तर पर तकनीकी समस्याओं की कोई पुष्टि नहीं हुई है

हालांकि, सरकार ने यह भी माना कि कुछ मामलों में माइलेज पर हल्का असर पड़ सकता है, क्योंकि एथेनॉल की ऊर्जा क्षमता पेट्रोल से थोड़ी कम होती है।

संसद में यह मुद्दा इसलिए उठा क्योंकि कई उपभोक्ताओं ने E20 पेट्रोल को लेकर चिंता जताई थी। सरकार ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह ईंधन पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल है और इससे देश की तेल आयात पर निर्भरता भी कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *