शपथ से पहले पिता के चरणों में पहुंचे निशांत, नीतीश कुमार ने गले लगाकर दिया आशीर्वाद

पटना: बिहार की राजनीति में गुरुवार को एक भावुक और ऐतिहासिक तस्वीर सामने आई, जब जेडीयू नेता और पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने मंत्री पद की शपथ लेने से पहले अपने पिता का आशीर्वाद लिया।

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले निशांत कुमार पिता नीतीश कुमार के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नीतीश कुमार ने बेटे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। मौके पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बिहार में हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी और जेडीयू के कई नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। खास बात यह रही कि लंबे समय तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने ‘सद्भाव यात्रा’ के जरिए संगठन और जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *