होलिका दहन की पावन बेला पर TWM News परिवार की ओर से शुभकामनाएँ

पटना। आस्था, विश्वास और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व होलिका दहन के पावन अवसर पर TWM News परिवार की ओर से सभी पाठकों, दर्शकों और सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं।

होलिका दहन हमें यह संदेश देता है कि सत्य और धर्म की राह पर चलने वालों की सदैव विजय होती है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश फैलाता है। अग्नि की पवित्र ज्वाला के साथ हम सभी अपने मन की नकारात्मकता, ईर्ष्या और द्वेष को त्यागकर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लें।

TWM News परिवार कामना करता है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा आपसी रिश्तों में प्रेम और विश्वास को और मजबूत करे।

आप सभी को होलिका दहन एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *