“4 मई के बाद फिर बंगाल लौटूंगा: शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पीएम मोदी का बड़ा दावा”
कोलकाता/बैरेकपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा कि वह 4 मई के बाद राज्य में फिर लौटेंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
बैरेकपुर के जगतदल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होगा और भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि “मैं दिल्ली लौट रहा हूं, लेकिन विश्वास के साथ कि 4 मई के बाद शपथ ग्रहण समारोह के लिए फिर बंगाल आऊंगा।”
प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी अनुभव को “तीर्थ यात्रा” बताते हुए कहा कि राज्य में जनता का अपार समर्थन और स्नेह उन्हें मिला है, जिसने उनके उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।
उन्होंने अपने संबोधन में राज्य में बदलाव की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जनता इस बार नई सरकार बनाने के मूड में है। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनीतिक हिंसा और प्रशासनिक विफलताओं के आरोप भी लगाए।