4954 एएनएम को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई
पटना, संवाददाता:
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी तथा राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है और एएनएम की नियुक्ति से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी।
समारोह में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।