मराठा आरक्षण आंदोलन समाप्त : सरकार ने दी कुर्मी दर्जे की स्वीकृति

मुंबई, 
आजाद मैदान में बीते चार दिनों से जारी मराठा आरक्षण आंदोलन आखिरकार मंगलवार को खत्म हो गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन वापस लेने की घोषणा की।

जरांगे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने आंदोलनकारियों की मुख्य मांग मान ली है। सरकार ने मराठा समाज को कुर्मी जाति (ओबीसी) का दर्जा देने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

जरांगे ने कहा कि यह जीत सिर्फ मराठा समाज की नहीं बल्कि हर उस परिवार की है जो आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही सरकार औपचारिक अधिसूचना जारी करेगी, आंदोलनकारियों का जत्था आजाद मैदान से लौट जाएगा।

सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा एक सप्ताह के भीतर देने का आश्वासन दिया है। इस फैसले के बाद आंदोलन स्थल पर मौजूद हजारों समर्थकों ने खुशी जताई और इसे “सामूहिक जीत” बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *