सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर वकील ने फेंकी वस्तु, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पकड़ा

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट में आज एक चौंकाने वाली घटना घटी जब मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अदालत में एक वकील ने अचानक उन पर कोई वस्तु फेंकने की कोशिश की।

घटना के तुरंत बाद अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हस्तक्षेप किया और संबंधित वकील को पकड़कर अदालत कक्ष से बाहर ले गए। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

इस अप्रत्याशित घटना के बाद अदालत की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही। फिलहाल सुरक्षाकर्मी वकील से पूछताछ कर रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *