बिग ब्रेकिंग : बिहार चुनाव 2025
मुकेश सहनी आज दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, रहस्यमय मौन पर सबकी नजरें

पटना : बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाले विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी आज दोपहर 12 बजे पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि वे अकेले ही मीडिया से मुखातिब होंगे, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह प्रेस वार्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर VIP की रणनीति और संभावित गठबंधन दिशा पर केंद्रित हो सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक किसी औपचारिक एजेंडे की घोषणा नहीं की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *