छठ महापर्व पर टीडब्ल्यूएम न्यूज की शुभकामनाएं
लोक आस्था के चार दिवसीय पर्व की पूरे देश में छाई श्रद्धा की रंगत

पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित देशभर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का माहौल व्याप्त है। नहाय-खाय से आरंभ हुआ यह पर्व खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य तक चार दिनों तक मनाया जाएगा। छठी मईया की आराधना में हर घर से भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।

इस अवसर पर टीडब्ल्यूएम न्यूज परिवार सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता है। यह पावन पर्व सूर्योपासना के माध्यम से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना का प्रतीक है। घाटों की साफ-सफाई और सजावट के साथ लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों पर छठव्रतियों के आगमन से पूरा वातावरण धार्मिक उल्लास से भर उठा है। सूर्य देव और छठी मईया की आराधना के इस पावन पर्व ने एक बार फिर समाज में एकता, प्रेम और लोक संस्कृति की गरिमा को उजागर किया है।

टीडब्ल्यूएम न्यूज की ओर से यही कामना —
“सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहे, और छठी मईया आपके घर-आँगन में सुख, समृद्धि और शांति का प्रकाश फैलाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *