तारापुर दौरे पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जनसंपर्क में उमड़ा उत्साह

तारापुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तारापुर विधानसभा पहुंचने पर जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधानसभा कार्यालय में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्रवासियों के अपार स्नेह पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *