होली पर राहुल गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएँ, नई आशाओं और खुशियों का दिया संदेश

नई दिल्ली। होली के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने देशवासियों को रंगों के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर सभी के जीवन में प्रेम, आशा और खुशहाली की कामना की।

राहुल गांधी ने अपने संदेश में लिखा, “रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दें।”

उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें होली के रंगों का उत्साह झलक रहा है। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और समर्थकों द्वारा सराहा जा रहा है।

फोटो क्रेडिट: एक्स प्लेटफॉर्म पर श्री राहुल गांधी के आधिकारिक अकाउंट से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *