रस–रंग संस्था के होली मिलन व बसियौड़ा उत्सव में झलका लोक संस्कृति का रंग

पटना, 6 मार्च 2026:
होली के दूसरे दिन गुरुवार को पटना के नारायण नगर, बलम्मीचक (अनिसाबाद, पटना–2) में रस–रंग संस्था द्वारा होली मिलन एवं बसियौड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली, जहां लोक गायकों और कलाकारों ने अपने गीत-संगीत से माहौल को रंगीन बना दिया।

आयोजन में स्थानीय लोगों और कलाकारों की सक्रिय भागीदारी रही। लोक गायकों ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पारंपरिक लोक उत्सव को संरक्षित करना और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री चंद्र प्रसाद गुप्ता और सचिव राज कपूर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिव चंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार, देवेंद्र मालाकार, अभिजीत कुमार, राजेंद्र राय, अशोक जी, रामवृक्ष यादव, चंद्रदेव पंडित तथा संस्था की सदस्य पिंकी देवी भी मौजूद रहीं।

सभी अतिथियों और कलाकारों ने मिलकर होली के रंगों और लोक परंपराओं के साथ इस उत्सव को सफल बनाया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में पारंपरिक लोक कला और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *