दूसरे चरण में 91.66% मतदान, दो चरणों का औसत 92.47
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी उत्साह अपने चरम पर है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, बुधवार शाम 7:45 बजे तक दूसरे चरण (फेज-II) में 91.66% मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले पहले चरण (फेज-I) में 93.19% मतदान हुआ था।
दोनों चरणों को मिलाकर अब तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 92.47% तक पहुंच गया है, जो राज्य में अभूतपूर्व भागीदारी को दर्शाता है।