ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने संसद से निकले INDIA ब्लॉक के सांसद

Pic Credit – ANI

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने अपना विरोध तेज कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए संसद भवन से राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च पर निकले।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी दलों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति से मिलने का समय मिला है। प्रतिनिधिमंडल रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी शिकायतें रखेगा और उनके पद से हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।

विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर INDIA ब्लॉक के नेता पिछले कई दिनों से दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात को विपक्ष अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देख रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *