प्रखंड अध्यक्ष बने कुंदन कुमार, संगठन महासचिव के रूप में मनीष कुमार की नियुक्ति
जमालपुर, बुधवार
जन सुराज अभियान के अंतर्गत जमालपुर प्रखंड में नई कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई, जिसमें कुंदन कुमार को प्रखंड अध्यक्ष और मनीष कुमार को संगठन महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। बुधवार को साफियाबाद मोर्चा में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की गई। इस अवसर पर जन सुराज की पदयात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को “जय बिहार, जय जनसुराज” के नारों से गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत जन सुराज और प्रशांत किशोर द्वारा पिछले 22 महीनों से संचालित पदयात्रा के उद्देश्यों पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद राज्य कार्यकारिणी सदस्य रोहित सिन्हा और मुंगेर जिला अभियान समिति संयोजक आशीष कुमार अधिवक्ता ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया।
इस समिति में कुंदन कुमार को प्रखंड अध्यक्ष और मनीष कुमार को संगठन महासचिव चुना गया, जबकि सुशीला देवी को महिला अध्यक्ष, संजीव कुमार तांती को किसान अध्यक्ष, आनंद मोहन को युवाध्यक्ष, कन्हैया कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, और जज्बी आलम को कार्यालय प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही वरुण पासवान को प्रखंड अभियान समिति संयोजक तथा मोहम्मद जहाँगीर, उत्तम साई, अमन कुमार, और श्याम देव कुमार को अभियान समिति सदस्य नियुक्त किया गया।
मुख्य प्रवक्ता के रूप में अरुण कुमार की नियुक्ति की गई, जबकि दीपक कुमार, रोहित कुमार, जयप्रकाश भारती, विनोद कुमार, शबाना बानो, अबु रेहान, दिनेश पासवान और गोपाल पाठक को प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रोहित सिन्हा, भावेश पासवान, सुबोध ताती, अनुमंडल अध्यक्ष मुंगेर अनितेश सिंह, अनुमंडल महिला अध्यक्ष अंजलि कुमारी और अनुमंडल सचिव ऋतुराज बसंत सहित नव नियुक्त प्रखंड समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।