मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा एक दुर्घटना में घायल हो गए हैं। मंगलवार की सुबह उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से उनके घुटने में गोली लग गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना के बारे में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि अभिनेता अपने कोलकाता दौरे की तैयारी कर रहे थे। अलमारी में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर रखते समय वह अचानक गिर गई और गोली सीधे उनके घुटने में लग गई। सिन्हा के अनुसार, गोविंदा ने उन्हें खुद फोन करके इस हादसे की जानकारी दी।

फिलहाल स्वास्थ्य में सुधार

डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी कर गोविंदा के घुटने से गोली निकाल ली है और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में दो दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। इस समय गोविंदा की बेटी टीना अस्पताल में मौजूद हैं और उनकी पत्नी सुनीता भी जल्द ही अस्पताल पहुंचने वाली हैं।

फिल्म जगत में इस घटना के बाद गोविंदा के फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *