अभाविप जिला समिति की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।
मुंगेर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुंगेर जिला समिति की बैठक जमालपुर में संपन्न हुई।बैठक में संगठन की आगामी कार्यक्रम पर चर्चा एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।
बैठक में नगर इकाई,कॉलेज इकाई पुनः गठन पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई।साथ ही आगामी 8 और 9 नवंबर को पटना में होने वाले में नगर मंत्री कॉलेज मंत्री एवं कॉलेज अध्यक्ष की बैठक,जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान भी उपस्थित होंगे।उस बैठक की सफलता को लेकर चर्चा की गई।
बैठ में आगामी 7 से लेकर 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने वाले कार्यकर्ताओं का नाम तय किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिक्की आंनद ने कहा की मुंगेर विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थी परिषद द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्की आनंद,विश्वविद्यालय संयोजक सनी झा,जिला संयोजक सुभाष मंडल, जिला संगठन मंत्री दिनेश यादव,जमालपुर नगर मंत्री देवकांत सिंह,खड़गपुर नगर मंत्री अंकित जायसवाल,प्रदेश कार्य समिति सदस्य कार्यकारिणी रूपेश कुमार,राज रंजन,असरगंज के नगर मंत्री प्रियांशु कुमार,टेटिया बंबर के नगर मंत्री अभिषेक केसरी,नगर उपाध्यक्ष साकेत सम्राट,नगरसह मंत्री कुणाल राज,सिघम गुप्ता,विकास राज,अंकित मंडल,पिंकेश कुमार, रोहित राज,अंकित शंघाई उपस्थित थे।