पटना
बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी, जिसमें तीन सीटों पर आरजेडी और एक सीट पर सीपीआई-एमएल के उम्मीदवार ताल ठोकेंगे। महागठबंधन ने चारों सीटों पर जीत का दावा किया है।
महागठबंधन के उम्मीदवारों की सूची
1. इमामगंज : रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी (आरजेडी)
2. बेलागंज : विश्वनाथ कुमार सिंह (आरजेडी)
3. रामगढ़ : अजीत कुमार सिंह (आरजेडी)
4. तरारी : राजू यादव (सीपीआई-एमएल)
रविवार को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह और वीआईपी नेताओं की मौजूदगी में प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि उपचुनाव में सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
तरारी सीट पर माले का दबदबा बरकरार
तरारी सीट पर माले के उम्मीदवार राजू यादव को टिकट दिया गया है। इससे पहले भी इस सीट पर माले का प्रभाव रहा है और महागठबंधन को उम्मीद है कि इस बार भी यह सीट माले के खाते में ही जाएगी।
तीन सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार मैदान में
बेलागंज, रामगढ़ और इमामगंज सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। आरजेडी नेताओं ने विश्वास जताया है कि इन क्षेत्रों में महागठबंधन की नीतियों और जनता के समर्थन से उनकी जीत तय है।