अनिल कुमार मौर्य फिर बने IJA पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष

जमशेदपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई का पुनर्गठन साकची स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा की उपस्थिति में नई जिला कमिटी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से अनिल कुमार मौर्य को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि अभिषेक कुमार को कार्यकारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कलीम खान, उपाध्यक्ष पद पर कमलेश गिरी, महासचिव के रूप में बिपिन पांडेय और सचिव पद के लिए अमित कुमार, आनंद प्रसाद व सैसब सरकार (शानू) का चयन हुआ। वहीं, कोषाध्यक्ष के रूप में आतिफ खान और उपकोषाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद कलीम खान को नियुक्त किया गया।

अन्य पदाधिकारियों में:
प्रखंड सचिव – लक्ष्मण राव
मंडल अध्यक्ष – बदरुजम्मा
ब्लॉक प्रमुख – विनोद लकड़ा

इसके अतिरिक्त, संदीप कुमार महतो, मनीष कुमार ओझा, विश्वजीत सिंह, पुलकर, सुमन नश्कर, जय कुमार दास, पंकज कुमार, सैकत घोष और राजेश कुमार मुखी को जिला सदस्य बनाया गया।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित सदस्यों ने पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *