जमालपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर गरजे राजद कार्यकर्ता
जमालपुर। बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमालपुर के जुबली वेल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बम बम यादव ने की, जबकि संचालन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और प्रमंडल प्रभारी राजेश रमण उर्फ राजू यादव ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा, “नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के शासनकाल में राज्य में 60 हजार हत्याएं और 25 हजार बलात्कार हुए हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश-बीजेपी शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लूट, हत्या और अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं। सबसे अधिक पुलिसकर्मियों की हत्या भी इसी शासन में हुई है।
पुतला दहन कार्यक्रम में राजद जिला कोषाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद यादव, हिमांशु पटेल, निर्मला देवी, अमित मंडल, विजय तांती, चंदन पासवान, राज गुप्ता, आलोक यादव, अशोक यादव, विनय यादव, बरकत कुरैशी, निकेश चौधरी, रवि सिंह यादव, प्रशांत रंजन, सुमित कुमार, विमल कुमार, मंतोष कुमार, राकेश चौधरी, भागीरथ यादव, अरुण यादव, सुरेंद्र यादव और भारत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।