Patna

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 जुलाई को संवाद भवन में आयोजित समारोह में शामिल होकर करीब 10 हजार नवनियुक्त सर्वेकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपने का ऐलान किया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी नवनियुक्त सर्वेकर्मियों को उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

नवनियुक्ति के बाद से ही राज्य में सर्वे कार्य शुरू हो जाएगा। इन सभी सर्वेकर्मियों का जिला आवंटन कंप्यूटरीकृत तरीके से किया गया है। पुरुष अभ्यर्थियों का पदस्थापन गृह जिला से बाहरी प्रमंडलों में किया गया है, जबकि महिला अभ्यर्थियों का दूसरे जिले में आवंटन किया गया है। इस अवसर पर विशेष सर्वेक्षण सहायक, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक, विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित 9888 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय द्वारा आयोजित इस नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति से ही इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त होगा। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *