शकील खान बने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बुरहानपुर जिला अध्यक्ष
पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन विस्तार का लिया संकल्प

बुरहानपुर, मध्यप्रदेश।
वरिष्ठ पत्रकार एवं वाइस ऑफ राइट्स न्यूज चैनल के बुरहानपुर ब्यूरो चीफ़ शकील खान को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का बुरहानपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश, राष्ट्रीय सचिव मसूद जावेद कादरी की संस्तुति एवं मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मो. अश्फाक आरिफ खान की अनुशंसा पर की गई है।

शकील खान की नियुक्ति पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शकील खान ने कहा कि वे पत्रकारों की एकता, सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शहर से लेकर गांव तक के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता पर रहेगा।

इस नियुक्ति पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य मो. एजाजुल हक, विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद जाकिर हुसैन, मराठवाडा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताबिश सहित प्रदेश और जिला स्तर के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में प्रदेश महासचिव मिर्जा शफीक बेग, प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, प्रदेश सचिव अनिल खडसे, संगठन मंत्री सैय्यद अनवर अली, प्रवक्ता एस.के. जागीरदार, संरक्षक इंसाफ कुरैशी, सीनियर जर्नलिस्ट गुलफराज खान (रांची), चंद्र शेखर चौहान (आज तक 24 भोपाल), संत शरण द्विवेदी (रीवा), अशोक सोनी (बुरहानपुर), सुमेश तायडे (ब्यूरो), मनोज मिश्र (नेपानगर), रशीद हसन (कटनी), मोहम्मद हसन (शहडोल), जीत मंसूरी (इंदौर), अनिसुद्दीन (दैनिक मिराज), राकेश जी (हरियाणा), गौरव कुमार (नर्मदापुरम), तालिब हुसैन (जबलपुर), सोनू सोहेल, सोहेल अहमद (ईटीवी भारत), गणेश बाविस्कर (न्यूज़ 18), विनोद लोंढे (अनादि टीवी), कन्हैया पाटिल (समर्थ सहारा न्यूज), राहुल इंगले, गोकुल खंडारे (नया इंडिया), रफीक अंसारी (स्वराज एक्सप्रेस), अनील महाजन, कमलेश महाजन और सुभाष मोतेकर शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *