जमालपुर में बच्चों संग मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, गूंजा ‘जय जगत’ का नारा
जमालपुर, | संवाददाता
नगर कांग्रेस कमेटी जमालपुर द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। नगर अध्यक्ष साईं शंकर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर ‘जय जगत’ के नारे के साथ गांधीवादी मूल्यों को भी आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
बच्चों संग बांटी गई मिठास
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के साथ केक काटने से हुई। तत्पश्चात बच्चों को केक, मिठाइयां, बिस्कुट और चॉकलेट वितरित की गईं। माहौल पूरी तरह उत्सवपूर्ण रहा, जिसमें बच्चों की मुस्कान ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

गूंजा सद्भाव और सेवा का गीत
समारोह के दौरान गांधीवादी विचारक डॉ. एस.एन. सुब्बाराव द्वारा रचित प्रेरणात्मक गीत पर बच्चों को सामूहिक अभ्यास भी कराया गया। वहीं, आचार्य विनोबा भावे द्वारा प्रतिपादित ‘जय जगत’ का नारा पूरे जोश के साथ उपस्थित जनसमूह ने लगाया।
राहुल गांधी की राजनीति को बताया संवेदनशील
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक प्रज्ञा फिलिप्स ने राहुल गांधी को संवेदनशील, जमीनी और संघर्षशील नेता बताते हुए कहा कि वे आज हर वर्ग की आवाज बनकर देश के कोने-कोने तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष सद्भाव और समानता की दिशा में है।
सत्य और संविधान के प्रतीक: साईं शंकर
नगर अध्यक्ष साईं शंकर ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी भारत की राजनीति में सत्य, करुणा और संवैधानिक मूल्यों के प्रतीक हैं। उनकी विचारधारा आज के युवा भारत को नई दिशा दे रही है।

सैकड़ों बच्चों और कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी
इस अवसर पर प्रज्ञा फिलिप्स, अधिवक्ता अरुण देव सहाय, विभीषण पासवान, शंभू नाथ सिंह, कमलेश्वरी मंडल, भूपेंद्र नाथ सिंह, कृष्ण मुरारी, सिद्धेश्वर नाथ विश्वकर्मा, अरविंद मालाकार, विनोद मंडल, प्रेम कुमार, राजन यादव, कुंदन कुमार, राहुल कुमार, शुभम कुमार, धीरज जालान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सद्भावना संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने इसे सेवा और संस्कार का संगम बताते हुए आगे भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संकल्प लिया।
– रिपोर्ट: टीडब्ल्यूएम न्यूज