प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- “खेल के प्रति देश का हौसला बढ़ा”

नई दिल्ली।

10वें एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 55 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह खेल प्रतियोगिता 1 से 8 दिसंबर के बीच मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “कुआलालंपुर में आयोजित 10वें एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स 2024 में हमारे भारतीय दल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने 55 पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि खेल के प्रति पूरे देश का जोश और उत्साह बढ़ाने वाली है।”

8 स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक जीते
भारत का प्रतिनिधित्व 68 खिलाड़ियों ने किया, जिन्होंने 8 स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक जीतकर कुल 55 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के साथ भारत ने 21 देशों की इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर पांचवां स्थान हासिल किया।

2015 से बेहतर प्रदर्शन
यह भारत के डेफ एथलीट्स का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2015 में ताइवान के तायुआन में आयोजित एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स में भारतीय दल ने सिर्फ 5 पदक (3 स्वर्ण और 2 रजत) जीते थे।

खेल प्रेमियों को मिली प्रेरणा
प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह जीत न केवल खेल प्रेमियों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भारतीय दल की मेहनत और समर्पण को सराहा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

देश में खेलों को मिलेगा बढ़ावा
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस उपलब्धि से देश में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल के प्रति जागरूकता और समर्थन में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने भी इन खिलाड़ियों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *