औरंगाबाद में होगा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सातवां अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मान सम्मेलन

देश-विदेश के पत्रकारों संग बुद्धिजीवियों की होगी भागीदारी, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री होंगे विशेष अतिथि

गोरखपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सातवां अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन एवं संगोष्ठी आगामी 16 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति शंभाजी नगर) स्थित मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय एसोसिएशन की बैठक में लिया गया, जो राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, गाजी रौजा, गोरखपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने की, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वांचल) सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया।

सम्मेलन में जुटेंगे पत्रकार, विचारक और अतिविशिष्ट अतिथि

इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश-विदेश से पत्रकार, संपादक और मीडिया जगत से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे। साथ ही, महाराष्ट्र सरकार के पालकमंत्री संजयजी सिरसाट, कैबिनेट मंत्री अतुलजी सावे, जालना सांसद कल्याणजी काले और औरंगाबाद मध्य के विधायक प्रदीप जायसवाल इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

देशभर से आएंगे पत्रकार प्रतिनिधि

इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ पत्रकार और एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी टीम के साथ भाग लेंगे। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़ (हैदराबाद, तेलंगाना), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र मिश्रा (झारसुगड़ा, उड़ीसा), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश), प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा (रांची, झारखंड) व महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सिन्हा (झारखंड) प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

इसके अलावा, जबलपुर (मध्य प्रदेश) से प्रदेश अध्यक्ष अश्फाक आरिफ खान, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से अवध प्रदेश अध्यक्ष मो. अनवारुल हक, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) से पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शाकिब अनवर, आनंद (गुजरात) से प्रदेश अध्यक्ष शैलेश भाई वाघेला, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) से प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा, नेपाल से मधेश प्रदेश प्रोविजनल एडिटर इस्तेयाक अहमद, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव (रौतहट) और कपिलवस्तु के वरिष्ठ पत्रकार शमशुल खान आदि भी अपने पत्रकार साथियों के साथ शामिल होंगे।

बैठक में बनी रणनीति

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) अवनीश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष (पूर्वांचल) नवेद आलम, मंडल अध्यक्ष (गोरखपुर) रफ़ी अहमद, जिला अध्यक्ष (गोरखपुर) राकेश मिश्रा, जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

पत्रकारिता जगत के लिए महत्वपूर्ण होगा यह आयोजन

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन होगा। इसके अलावा, पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजन समिति का कहना है कि यह सम्मेलन पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करने और विचारों के आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *