राजेश यादव फिर बने अध्यक्ष
पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकार के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा: हाशिम रिजवी

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की डुमरियागंज तहसील इकाई का पुनर्गठन नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश सचिव (पूर्वांचल) हाशिम रिजवी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए एसोसिएशन सदैव तत्पर रहेगा। साथ ही, उन्होंने सभी पत्रकारों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया।

बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए भावी रणनीति तैयार की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से डुमरियागंज तहसील इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए राजेश यादव को लगातार दूसरी बार तहसील अध्यक्ष चुना गया, जबकि पीडी दूबे को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

इनको सौंपी गई जिम्मेदारियां:
सर्वसम्मति से तहसील संरक्षक के रूप में डॉ. विक्रांत श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव और विजयपाल चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शाहिद और सच्चिदानंद मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में आदित्य सिंह रिंकू, संदीप दूबे, मोहम्मद इस्माइल, देवी प्रसाद और अजीम रिजवी का चयन हुआ।

कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सफायत अली को दी गई, जबकि विधिक सलाहकार के रूप में देवानंद पाठक को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी का कार्यभार गणेश अग्रहरि संभालेंगे, वहीं प्रवक्ता की भूमिका कुलदीप दूबे निभाएंगे।

कार्यकारिणी में इनका हुआ चयन:
संगठन सचिव के रूप में शैलेंद्र दूबे और कार्यालय सचिव के रूप में अनिल सिंह का चयन हुआ। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज कुमार पांडेय, राजू विश्वकर्मा, मुकेश गौतम, लवकुश विश्वकर्मा, मिथिलेश पांडेय, सुहेल अहमद, मोहम्मद नईम और काजिम मेहदी रिजवी को शामिल किया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बस्ती मंडल मीडिया प्रभारी विजय यादव सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *