खगड़िया में निकली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, 

श्रीराम-लक्ष्मण-हनुमान की झांकियों ने मोहा मन

खगड़िया की सड़कों पर गूंजे जय श्रीराम के नारे, भगवा रंग में रंगा शहर

खगड़िया। रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को शहर की प्रमुख सड़कों से श्रीराम जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मेन रोड स्थित जी ठाकुरबाड़ी से आरंभ हुई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे शहर का वातावरण भक्ति भाव से सराबोर रहा।

 

 

इस शोभायात्रा की विशेषता रही बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की जीवंत झांकियां, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया। शहर भर में रामभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देती रही और वातावरण “जय श्रीराम” के नारों से गुंजायमान रहा।

 

 

 

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फल, शरबत और पानी की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय नागरिकों ने तन-मन-धन से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

आयोजन की सफलता में इनकी रही अहम भूमिका
शोभायात्रा के सफल संचालन में श्रीराम जानकी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, सचिव शानू जोशी, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित सोनी सहित अंकित कुमार, अक्षय कुमार, मनीष पांडेय, आशीष वर्मा, रिकी शाह, गोलू फोगला, भीम तुलस्यान, तिलक वर्मा, ऋषि कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार सहित अनेक रामभक्तों का विशेष योगदान रहा।

समिति की ओर से यात्रा में शामिल सभी भक्तों का हृदय से अभिनंदन किया गया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

 

रिपोर्ट : शिवांशु सिंह सत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *