पुण्यतिथि पर सपाईयों ने चौधरी चरण सिंह एवं सपा जिलाध्यक्ष की माता जी प्रमिला देवी यादव को नमन किया
पुण्यतिथि पर सपाईयों ने किया नमन लिया संघर्ष तेज करने का संकल्प
मुंगेर: समाजवादी पार्टी नगर इकाई जमालपुर के तत्वाधान में प्रखर समाजवादी नेता किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि एवं सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव की माता प्रमिला देवी यादव की 8वीं पुण्यतिथि पार्टी के नगर उपाध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
मौके पर सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह एवं अपनी जननी प्रमिला देवी यादव को श्रद्धांजलि निवेदित करते हुए कहा की चौधरी चरण सिंह हमारे आदर्श है तो माता जी मेरी ताकत, जिसके दम पर मैं निरंतर किसान,मजदूर,नौजवान के लिए सड़कों पर संघर्ष करने के लिए हम तैयार हैं।
वही पार्टी के प्रधान जिला महासचिव मनोज कुमार मधुकर ने कहा कि आज हम जैसे सैकड़ो सपाई डॉक्टर लोहिया चरण सिंह के नीतियों,सिद्धांतों पर चलकर किसान,मजदूर,छात्रों और जवानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो इसका श्रेय माता जी को जाता है।
जिसने पप्पू यादव जैसा नेतृत्वकर्ता को जन्म दिया और जिसके नेतृत्व में हम लोग लगातार मुंगेर जिला में किसान,मजदूर,छात्र,नौजवान के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आज इस संयुक्त पुण्यतिथि पर सपाईयों का यह संकल्प है।समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा की परिस्थिति चाहे जो भी हो हम हार नहीं मानेंगे।हम सदैव चौधरी चरण सिंह एवं माता जी प्रमिला देवी यादव के बताएं रास्ते पर चलेंगे।
मौके पर जिला महासचिव मिथिलेश यादव,अशोक भारत,सचिव नकुल यादव,मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति,नगर सचिव सत्यजीत पासवान,दिनेश साहू उपस्थित थे।