मुंगेर की सिमरन बनी खेलों इंडिया खो- खो नेशनल में बिहार वूमेंस टीम की कैप्टन
खेलों इंडिया वूमेंस खो- खो लीग सीनियर नेशनल में मुंगेर की सिमरन और अंजलि चयनित
खेलों इंडिया सीनियर वूमेंस खो- खो नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार बिहार टीम भाग ले रही है।
मुंगेर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है: हरिमोहन सिंह
खेलों इंडिया वूमेंस खो-खो लीग सीनियर नेशनल (फेज -1)-2024-25 मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नेशनल हाइवे 58 बाघपत रोड क्रॉसिंग बाय पास रोड मेरठ -250005 उत्तरप्रदेश में 28 जून से 30 जून 2024 में भाग लेने के लिए बिहार स्टेट सीनियर वूमेंस टीम में मुंगेर जिला खो-खो संघ के दो सीनियर महिला खिलाडियों का चयन हुआ हैं।उक्त जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि मुंगेर जिला के लिए गर्व की बात है।उन्होंने बताया कि खेलों इंडिया वूमेंस खो-खो लीग सीनियर नेशनल में बिहार वूमेंस टीम पहली बार भाग ले रही है।
हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में ये सभी भाग ले रहे हैं।मुंगेर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है,अगर उन्हें मंच मिले तो वो और भी बेहतर कर सकते हैं।
बताते चलें कि मुंगेर सदर प्रखंड के टीकारामपुर चंडिका स्थान निवासी राघवेन्द्र सिंह की बेटी सिमरन कुमारी एवं जमालपुर प्रखंड के चंदनपुरा गांव निवासी रमन सिंह की बेटी अंजलि कुमारी जो जेआरएस कॉलेज,जमालपुर की छात्रा शामिल है।
खेलों इंडिया वूमेंस खो-खो लीग सीनियर नेशनल में मुंगेर जिला के महिला खिलाड़ी को चयनित होने पर मुंगेर जिला खो-खो संघ के प्रेसिडेंट सह खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू,सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह,जिला प्रशासन के वरीय गणमान्य पदाधिकारीगण,सामाजिक कार्यकर्ताओं,राजनेताओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।