न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने ली देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रमकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति गवई ने शपथ हिंदी में ली, जो संविधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भारतीय भाषाओं के सम्मान को दर्शाता है। वे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लेंगे, जो मंगलवार को 65 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए।
न्यायमूर्ति गवई 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए थे। अब बतौर मुख्य न्यायाधीश उनका कार्यकाल छह महीने से अधिक का होगा और वे 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।