दीपक कुमार बने अध्यक्ष

पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की पटना जिला इकाई को नई नेतृत्व टीम मिल गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल और राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि “पिक्कू” के निर्देशानुसार यह गठन किया गया। इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण ने कहा कि यह नई टीम संगठन को मजबूत दिशा देने का काम करेगी।

पटना जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार को निर्विरोध चुना गया। दीपक कुमार ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें युवाओं और अनुभवी सदस्यों का संतुलन नजर आया।

यह है नई टीम
उपाध्यक्ष के रूप में रजनीश रंजन और महफूज आलम को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सचिव का पद विपिन कुमार संभालेंगे। शुभम कुमार और अरुण कुमार को संयुक्त सचिव, तथा दीपशिखा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में चेतन थिरानी, अजय शर्मा, मंजर सुलेमान, आदर्श कुमार, अमित कुमार और मिशन कुमार को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम ने कहा कि दीपक कुमार के नेतृत्व में पटना जिला इकाई संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन, राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि “पिक्कू”, प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण और अन्य पदाधिकारियों ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

इस नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जिले स्तर पर और सशक्त बनाने की उम्मीद की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *