फैशन शो और नृत्य प्रतियोगिता बने आकर्षण

पटना। ज़ेवियर यूथ फेस्टिवल ‘XEST 2024’ के दूसरे दिन का माहौल पूरी तरह से रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभागियों के जोश से भरा रहा। छात्रों ने एकल नृत्य, गायन, रैप, चित्रकला, गेमिंग, कोडिंग, काव्य पाठ, भाषण और फैशन शो सहित कई प्रतियोगिताओं में अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन सभी कार्यक्रमों में सबसे अधिक चर्चा का विषय फैशन शो रहा, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण बन गया।

शास्त्रीय नृत्य में प्रतिभागियों की चमक


शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में बाल्डविन एकेडमी की उदिता आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेंट ज़ेवियर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SXCMT) की आयेशा अहमद ने दूसरा स्थान और डॉन बॉस्को एकेडमी की स्वीटी गुप्ता ने प्रथम स्थान पर अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वेस्टर्न डांस में SXCMT का दबदबा
वेस्टर्न डांस प्रतियोगिता में SXCMT के शुबोजीत घोष ने तीसरा स्थान, रितुराज ने दूसरा स्थान और बीएस कॉलेज दानापुर के आरुष राज ने पहला स्थान हासिल किया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

संगीत प्रतियोगिता में बिखरा संगीत का जादू 


संगीत प्रतियोगिता में लिटेरा वैली स्कूल के देवयांक महिवाल ने तीसरा स्थान पाया। दूसरे स्थान पर SXCMT के सुशांत घोष रहे, जबकि आरएन कॉलेज हाजीपुर के ओम कुमार ने प्रथम स्थान पर अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

काव्य पाठ में प्रतिभागियों का भावपूर्ण प्रदर्शन

काव्य पाठ प्रतियोगिता में सेंट मैरी स्कूल, मसौढ़ी की रिमशा हैदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉन बॉस्को एकेडमी के नमन प्रकाश ने दूसरा और पटना विमेंस कॉलेज की खुशी राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके काव्य पाठ ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

कोडिंग और रैप में छाए युवा सितारे

कोडिंग प्रतियोगिता में SXCMT के आदित्य राज ने पहला स्थान प्राप्त किया। वैभव कुमार और अजीत कुमार ने दूसरा स्थान और सेंट माइकल हाई स्कूल के प्रियंशु जॉन ठाकुर एवं अमीश के. कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रैप प्रतियोगिता में मेंटर्स एजुसर्व के अनफिल्टर्ड आकाश ने पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर एसजीडी पाटलिपुत्र के इंफर्नो रहे और अनएकेडमी के सहर्ष राज को तीसरा स्थान मिला।

चित्रकला और क्विज में उभरती प्रतिभाएं
चित्रकला प्रतियोगिता में मगध महिला कॉलेज की इरम फातिमा ने पहला स्थान पाया, ग्रेसलैंड एजुकेशन की रितिका रानी दूसरे स्थान पर और सेंट माइकल हाई स्कूल की नजफ फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में डॉन बॉस्को एकेडमी के पार्थ सारथी आर्यन प्रथम, SXCMT के अस्तित्व सारस्वती दूसरे और SXCMT के श्लोक दाधिच तीसरे स्थान पर रहे।

फैशन शो में Ms. और Mr. XEST का ताज पहनाया गया
सभी की नज़रें फैशन शो पर टिकी थीं, जहां सेंट माइकल हाई स्कूल की साक्षी सिंह को Ms. XEST 2024 और SXCMT के ऋषभ राज को Mr. XEST 2024 का ताज पहनाया गया।

दिन का समापन मशहूर जादूगर ए.के. सरकार के मनोरंजक शो और भव्य समारोह के साथ हुआ। समापन के अवसर पर अगले वर्ष के लिए और भी बड़े कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *