अखिलेश यादव ने BJP पर सुरक्षा के साथ ‘खेल’ का आरोप लगाया – मांगा स्पष्ट जवाब

लखनऊ, 22 फरवरी 2026 — समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर उनकी सुरक्षा के साथ ‘खेल’ करने का गंभीर आरोप लगाया है और एनएसजी (National Security Guard) सुरक्षा हटाए जाने के फैसले का स्पष्ट कारण सरकार से मांग किया है।

अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में कहा कि उन्हें पहले एनएसजी सुरक्षा प्रदान की गई थी, लेकिन हाल ही में यह सुरक्षा वापस ले ली गई, जिसके बारे में सरकार ने कोई वजह सार्वजनिक नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा-संबंधित निर्णयों को राजनीतिकरण किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा भी हटा दी थी और उन्हें अपना आधिकारिक आवास खाली करने के लिए मजबूर किया था।

अपनी यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यादव ने BJP पर संतों, छात्रों और अन्य समूहों के साथ अपमानजनक व्यवहार का भी आरोप लगाया। उन्होंने प्रयागराज के माघ मेले में कथित तौर पर छात्रों की शिखा खींचे जाने और शंकराचार्य का अपमान किए जाने का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर तीखी आलोचना की। यादव ने कहा कि यदि कोई गलती हुई है तो मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए

अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि वर्तमान मुख्यमंत्री संविधान और कानून का सम्मान नहीं करते और उनसे 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *