कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा, ‘छोटू’ सिलेंडर भी 261 रुपये बढ़ा—महंगाई का बड़ा झटका

नई दिल्ली, 1 मई।
मजदूर दिवस के मौके पर आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देशभर में कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी करते हुए 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की वृद्धि कर दी गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर करीब 3,071.50 रुपये हो गई है, जो पहले लगभग 2,078 रुपये थी।

वहीं, छोटे यानी 5 किलोग्राम वाले ‘मिनी’ या ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे मजदूरों, छात्रों और निम्न आय वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

व्यापारियों और आम जनता पर असर
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और फूड इंडस्ट्री पर सीधा असर पड़ेगा। माना जा रहा है कि बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाला जा सकता है, जिससे बाहर खाना और महंगा हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *