टीडब्ल्यूएम न्यूज़ की ओर से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ

पटना: पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर टीडब्ल्यूएम न्यूज़ परिवार की ओर से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई है। भगवान शिव की आराधना का यह महान पर्व आस्था, तप और श्रद्धा का प्रतीक है।

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह हुआ था। श्रद्धालु इस अवसर पर मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं तथा व्रत रखकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

टीडब्ल्यूएम न्यूज़ कामना करता है कि भगवान शिव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें तथा समाज में प्रेम और सद्भाव की भावना बनी रहे।

हर-हर महादेव!

 

 

Anirudh Narayan

( Graphic Designer TWM News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *