बिहार विधान परिषद उपचुनाव: भाजपा के अरविंद शर्मा ने भरा नामांकन, NDA ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

पटना, संवाददाता।
बिहार विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

नामांकन के दौरान एनडीए (NDA) के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे, जिससे इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह उपचुनाव उस सीट पर हो रहा है जो पूर्व मंत्री मंगल पांडे के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी, जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 4 मई तय की गई है। इस सीट के लिए मतदान 12 मई को होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

करीब चार दशक से संगठन से जुड़े अरविंद शर्मा को पार्टी के अनुभवी और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में देखा जाता है। पार्टी के भीतर उनकी मजबूत पकड़ और नेतृत्व से करीबी रिश्तों के कारण उन्हें इस चुनाव में प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एनडीए के व्यापक समर्थन के चलते यह मुकाबला एकतरफा भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *