ब्रेकिंग न्यूज़: रांची के पास मेडिकल चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग सवार

रांची के पास सोमवार शाम एक मेडिकल चार्टर्ड विमान (एयर एंबुलेंस) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, विमान रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक विमान जंगल क्षेत्र में गिरा है।

विमान में एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो मेडिकल स्टाफ, पायलट और सह-पायलट सवार थे। फिलहाल हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *