भारत में तेल भंडार को लेकर अफवाहों पर सरकार का फैक्ट चेक, ‘सिर्फ 5 दिन का स्टॉक’ दावा भ्रामक
नई दिल्ली।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस दावे को भारत सरकार ने खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि देश के पास केवल 5 दिनों का रणनीतिक तेल भंडार बचा है। सरकार की आधिकारिक तथ्य-जांच इकाई Press Information Bureau (PIB) ने इसे पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है।
PIB फैक्ट चेक के अनुसार, भारत के पास कुल मिलाकर लगभग 74 दिनों की तेल भंडारण क्षमता मौजूद है, जिसमें से वर्तमान में करीब 60 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है। इस भंडार में कच्चे तेल के साथ-साथ पेट्रोलियम उत्पादों का स्टॉक और भूमिगत गुफाओं में सुरक्षित रखा गया रणनीतिक भंडारण भी शामिल है।
सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन की आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार का संकट नहीं है और लगभग दो महीने तक निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है।