भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में RJD की बड़ी जीत, जेडीयू से छीनी सीट; सोनू राय विजयी

पटना/आरा, संवाददाता:
बिहार विधान परिषद के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जनता दल यूनाइटेड (JDU) से यह सीट छीन ली। RJD उम्मीदवार सोनू राय ने जेडीयू के कन्हैया प्रसाद को हराकर चुनाव में बाजी मार ली।

यह सीट पहले जेडीयू के पास थी, जो राधाचरण साह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद MLC पद छोड़ा था। इस उपचुनाव में जेडीयू ने उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया और कुल 97.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

मतगणना आरा स्थित राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में हुई, जहां सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू की गई। इस चुनाव में कुल 6,086 मतदाता थे, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही।

नई सरकार के गठन के बाद हुए इस पहले उपचुनाव में RJD की जीत को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे राज्य की राजनीति में बदलते समीकरणों का संकेत भी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *