महाराष्ट्र मंडल के गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी, भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की
पटना, 14 सितंबर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना के सर्पेंटाइन रोड स्थित महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
महाराष्ट्र मंडल ने किया स्वागत
कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने गणेश उत्सव के आयोजन के लिए मंडल के सदस्यों को बधाई दी।
बिहार के विकास की कामना
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता लेकर आएं। उन्होंने बिहार के निरंतर विकास और प्रगति की भी कामना की।
अधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शिरशत कपिल अशोक, मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, महाराष्ट्र मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।