‘‘रील का चस्का पड़ा भारी: बिहार में 50 पुलिसकर्मी रडार पर, महिला दरोगा निलंबित
📍 पटना/पूर्णिया | विशेष संवाददाता
बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। वर्दी में वीडियो बनाकर पोस्ट करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने 20 जिलों के करीब 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।
🚨 पूर्णिया की महिला दरोगा पर गिरी गाज
कार्रवाई के तहत पूर्णिया जिले की महिला थाना प्रभारी शबाना आजमी को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि वह लगातार पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया पर रील्स बना रही थीं, जो विभागीय नियमों और अनुशासन के खिलाफ है।
⚖️ अनुशासन और छवि पर उठे सवाल
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, वर्दी में इस तरह के वीडियो न केवल विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं। इसी वजह से सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया है।
📊 20 जिलों के पुलिसकर्मी निशाने पर
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई की जद में आए 50 पुलिसकर्मियों में 32 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल हैं, जो राज्य के 20 अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। पटना जिले में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी चिन्हित किए गए हैं।
🔍 SOP उल्लंघन पर सख्ती
वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि चिन्हित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। यह कदम पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है।