अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का सम्मान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने X पर दी बधाई

पटना। बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Nitish Kumar की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया गया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “बिहार के वैभव का सम्मान! माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के साथ अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए श्री वैभव सूर्यवंशी जी को 50 लाख रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। बिहार के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य वैभव सूर्यवंशी जी नित्य नये आयाम स्थापित करें, पूरे बिहार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *