अटल पथ पर लोगों पर चढ़ी बेकाबू स्कॉर्पियो, कई घायल; 80 मीटर दूर उछली गाड़ी

पटना। दुर्गा पूजा के दौरान पटना के अटल पथ पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेशनगर के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे लोग सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 200 मीटर के दायरे में कई लोगों को टक्कर मारती चली गई। हादसे में 6 से 8 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर के बाद करीब 80 मीटर उछली गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर काफी दूर तक चली गई। बताया गया कि वाहन करीब 80 मीटर तक उछल गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहन के टूटे शीशे और लोगों का सामान बिखरा मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और स्कॉर्पियो चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

TWM News | पटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *