अब गैस सिलेंडर भी मिनटों में घर पर! Instamart-HPCL ने शुरू की देश की पहली ऑन-डिमांड LPG सेवा

विशेष संवाददाता | 

देश में पहली बार अब LPG गैस सिलेंडर भी ग्रोसरी की तरह ऑन-डिमांड मंगाया जा सकेगा। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ मिलकर इस नई सेवा की शुरुआत की है।

क्या है नई सुविधा?

इस सेवा के तहत उपभोक्ता इंस्टामार्ट ऐप के जरिए सीधे LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं। शुरुआत में यह सुविधा बेंगलुरु में शुरू की गई है, जिसे बाद में अन्य शहरों तक विस्तार देने की योजना है।

किन सिलेंडरों की मिलेगी डिलीवरी

ग्राहकों को HPCL का नया HP Navya 10 किलोग्राम कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो हल्का, सुरक्षित और पारदर्शी बॉडी वाला है, जिससे गैस लेवल आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा 5 किलो का मेटल सिलेंडर भी उपलब्ध रहेगा।

बिना कनेक्शन भी मिलेगा गैस

इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि ग्राहक बिना किसी पुराने LPG कनेक्शन के भी सिलेंडर खरीद सकते हैं। पहली बार सिलेंडर खरीदने के बाद, आगे रिफिल ऑर्डर किया जा सकता है।

कैसे होगी डिलीवरी

ऑर्डर किए गए सिलेंडर HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए सुरक्षित तरीके से डिलीवर किए जाएंगे। पहली बार ऑर्डर पर पहचान सत्यापन भी जरूरी होगा।

शहरी जीवन के लिए बड़ी राहत

यह सेवा खासकर छात्रों, कामकाजी लोगों और छोटे परिवारों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जिन्हें तत्काल गैस की जरूरत होती है। अब घंटों या दिनों के इंतजार के बजाय मिनटों में सिलेंडर घर पहुंच सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *