काली पहाड़ की तराई में PSS हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, दर्जनों लोगों ने कराया परीक्षण

जमालपुर : काली पहाड़ की तराई में रविवार सुबह PSS हॉस्पिटल की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर PSS हॉस्पिटल के निदेशक संतोष कुमार सिंह उर्फ तीतू सिंह एवं सहयोगी आशीष कुमार (अधिवक्ता) के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

सुबह टहलने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे एवं अन्य स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, पल्स एवं वजन सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई।

इस अवसर पर लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। जांच के बाद आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में डॉक्टर संजय कुमार एवं डॉ. पंकज पटेल ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं, जबकि नर्सिंग स्टाफ में शिवम कुमार, प्रीति कुमारी, अश्वनी कुमार तथा फार्मासिस्ट चंदन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा मोहित कुमार और राजीव सिंह सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली के कारण लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। समय और खर्च की कमी के कारण लोग नियमित जांच नहीं करा पाते, इसलिए इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोग सुबह की सैर के साथ ही अपनी स्वास्थ्य जांच भी कर सकें।

उन्होंने बताया कि आने वाले रविवारों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन काली पहाड़ की तराई में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस शिविर में उदय शंकर स्वर्णकार, अजय कुमार, महेंद्र कुमार चौरसिया, सुबोध कुमार चौरसिया, आर.एन. सिंह, राजकुमार शर्मा, निशा कुमारी, पूजा चौरसिया, भगवान प्रसाद, वीरेंद्र शर्मा, लक्ष्य चौरसिया सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *