खगड़िया में मां कात्यायनी के दरबार पहुंचे सम्राट चौधरी, विकास कार्यों का लिया जायजा
खगड़िया: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया स्थित कात्यायनी स्थान मंदिर में मां कात्यायनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एसएच-95 खगड़िया-सहरसा पथ की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस सड़क के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी।